Sunday, 08 November 202602:47:15 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पीजी कॉलेज प्रांगण में व्यापारिक मेला लगाने के विरोध में व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन।

June 21, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। पीजी कॉलेज प्रांगण में बाहरी व्यापारियों के द्वारा हथकरघा के नाम पर व्यापारिक मेला लगाने का स्थानीय व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया। गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के नेतृत्व में व्यापारियों ने व्यापारिक मेले का जोरदार विरोध करते हुए स्थानीय प्रशासन के खिलाफ वीर कालू सिंह चौराहे पर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध किया। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय व व्यापारियों ने कहा स्थानीय प्रशासन की शह पर बाहरी व्यापारियों को महाविद्यालय प्रांगण में व्यापारिक मेला लगाने की अनुमति दी है, जिसका पूरे लोहाघाट क्षेत्र के व्यापारी विरोध करते हैं। उन्होंने कहा आज डीएम चंपावत को मेले में रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। अगर प्रशासन के द्वारा व्यापारिक मेले में रोक नहीं लगाई गई तो व्यापारी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मेले में रोक लगाने की मांग करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो व्यापारी बाजार बंद व चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। व्यापारियों ने कहा बाहरी व्यापारियों के द्वारा प्रशासन की शह पर इस प्रकार के मेले लगाने से उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है। व्यापारियों को अपने बच्चे पालने तक मुश्किल हो रहे हैं और प्रशासन बाहरी व्यापारियों को बढ़ावा दे रहा है। इसे व्यापारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रशासन की मनमानी को नहीं चलने दिया जाएगा। व्यापारी हर हद तक जाने को तैयार हैं। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने चंपावत में डीएम नवनीत पांडे से मुलाकात की और मेले को न लगाने को लेकर अनुरोध किया। व्यापारियों ने कहा डीएम ने मामले की जांच करने तथा बिना प्रशासन की अनुमति के व्यापारिक मेला न लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भूपाल सिंह मेहता,सतीश मुरारी,शैलेंद्र राय,विक्की ओली,अमित जुकरिया ,मनोज गर्ग,दीपक देव, दीपक जोशी , भास्कर पाटनी , दीपक ढेक,मनोज जजरिया, अशोक जुकरिया सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!