Saturday, 14 November 202601:58:25 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नहीं रही क्षेत्र की 93 वर्षीय केशवी आमा

May 28, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। पर्यावरण संरक्षण समिति, पाटी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जनपद में नील क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाने वाले पीतांबर गहतोड़ी की माताश्री केशवी देवी का सोमवार को उनके तोली स्थित आवास में निधन हो गया। आमा क्षेत्र की सबसे उम्रदराज महिला थी तथा सभी के सुख-दुख में हाथ बटाती आ रही थी। उनका अंतिम संस्कार गोतलिया खोला श्मशान घाट में किया गया। जहां उनके पुत्र पीतांबर ने चिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग आमा के परम ज्योति में विलीन होते समय मौजूद थे। सीएम पुष्कर धामी, सांसद अजय टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख सुमन लता, पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया,भाजपा कार्यकर्ता सतिस चन्द्र पाण्डेय ने आमा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!