Saturday, 28 November 202606:05:40 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

गणित चौपाल में विषय की जटिलताओं को सरल बनाकर बच्चों को समझाने का किया गया प्रयास

September 27, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट – गणित की जटिलताओं को सरल,सुगम तरीके से समझने के लिए गणित चौपाल का आयोजन किया गया। बाराकोट ब्लॉक के जूo हाo फरतोला में में आयोजित चौपाल का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने किया। डाइट लोहाघाट के प्रवक्ता मनोज भाकुनी के संयोजन में गणित विषय की जटिलताओं को खेल खेल में आसान तरीको से सीखने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि चौपाल से एक बार समझ स्पष्ट होने के बाद गणित बेहद आसान लगने लगता है। बच्चों को ऐसी चौपालों के माध्यम से गणित की मूल अवधारणाओं को समझने में आसानी होगी। चौपाल को आयोजित करने में शिक्षक रमेश जोशी, डाo अरुण तलनियां,शिवराज तड़ागी, प्रकाश अधिकारी, आर सी जोशी आदि का सहयोग रहा। आज की चौपाल में जी आई सी बाराकोट, फरतोला , प्राo विo काकड़, बाराकोट, पमदा आदि विद्यालयों के बच्चों एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को वी ई ओ द्वारा सम्मानित किया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!