Monday, 02 November 202603:34:10 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

ब्लॉक स्तर पर शुरु हुई संस्कृत प्रतियोगिताएं।

September 27, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वाधान में संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार एवं इसे लोक जीवन में लाने के लिए आज से दो दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है।जिला मुख्यालय समेत लोहाघाट, बाराकोट , एवं पाटी ब्लाको में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राएं बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।जिससे स्पष्ट होता है कि देव वाणी संस्कृत के प्रति बच्चो का कितना आकर्षण पैदा हो रहा है। जी जी आई सी में प्रधानाचार्या भुवनेश्वरी फोनिया की अध्यक्षता में मुख्य अथिति सीईओ आर सी पुरोहित ने बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य मंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ,पी जी कालेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डाo विनय विद्यालंकार ने शुभारंभ किया। जिला संयोजक हरीश कलौनी, डाo हरिशंकर गहतोड़ी,जगदीश जोशी, के संचालन एवं बीईओ भारत जोशी के दिशा निर्देशन में आज कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं शुरू हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।संस्कृत नाटक में जी आई सी चम्पावत, संस्कृत श्लोक उच्चारण में केंदीय विद्यालय की लधिमा पाण्डेय, जी आई सी की अनीसा पाण्डेय, विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर के मयंक भट्ट पहले तीन स्थान पर रहे। संस्कृत वाद विवाद में जी जी आई सी चम्पावत प्रथम, धौन द्वितीय, तथा संस्कृत आशु भाषण में लक्ष्मी सामंत,निशा, पहले दूसरे स्थान पर रहे।प्रतियोगिता के संचालन में समश्रवा आर्य, उमापति जोशी,बसंत पुनेठा, नवीन जोशी मीना शक्ल ,लक्ष्मी गहतोड़ी, वीना जोशी, नवल किशोर तिवारी आदि ने सहयोग किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!