Wednesday, 25 November 202609:33:13 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

यूथ एवं ईको क्लब के माध्यम से मनाया डाउट क्लियरेंस डे।इंग्लिश स्पीकिंग डे में किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन।

September 4, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट । राजकीय इंटर कॉलेज बापरू में प्रधानाचार्य संजीव कुमार पंत की अध्यक्षता तथा प्रकाश चंद्र उपाध्याय के दिशा निर्देशन में यूथ एंड ईको क्लब की ओर से डाउट क्लियरेंस डे तथा इंग्लिश स्पीकिंग डे मनाया गया। यूथ एवं इको क्लब प्रभारी प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि समस्या समाधान दिवस में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रत्येक सप्ताह उनके समक्ष आई किसी भी समस्या अथवा डाउट के निवारण हेतु शनिवार को शंका समाधान दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही शनिवार के दिन ही बच्चों में वर्तमान प्रतिस्पर्धी माहौल में आगे बढ़ने तथा इंग्लिश स्पीकिंग में कुशलता प्राप्त करने के उद्देश्य से अंग्रेजी विषय की बेसिक स्किल को डेवलप करने हेतु इंग्लिश स्पीकिंग डे का आयोजन किया जाता है।
बच्चों की विभिन्न शंकाओं का रोचक गतिविधियों के माध्यम से समाधान किया गया। कविता, भुवन बिष्ट, कल्पना, गायत्री, कृष जोशी, दीपांशु, रूबी शर्मा, ऋषभ आदि बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार गड़कोटी, जगदीश अधिकारी, देवराज ओमरे, छत्रपाल पटेल, प्रकाश राम टम्टा, मनोहर लाल, प्रकाश चन्द्र जोशी,चित्रा खर्कवाल, वंदना उप्रेती, आर्येंद्र कुमार, कविता जोशी, कृष्ण चंद्र खर्कवाल, कृष्ण चंद्र जोशी आदि सम्मिलित थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!