Wednesday, 25 November 202609:15:11 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

फल- फूल एवं बेमौसमी सब्जियों आदि में हिमाचल की तर्ज पर कदम बढ़ा रहा है चंपावत जिला‌- मुख्यमंत्री

September 4, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने माना कि चंपावत जिले में उद्यान विभाग हिमाचल की तर्ज पर फल, फूलों , मौसमी सब्जियों आदि के क्षेत्र में कदम बढ़ा रहा है। देवीधुरा के बगवाल मेले में उद्यान विभाग के लगे स्टाल में उन्होंने काफी दिलचस्पी लेते हुए कहा कि जैसे मैंने सुना था, उसे अपनी आंखों से देखकर उन्हें इस बात पर संतोष हुआ कि जिले का उद्यान विभाग मेरी कल्पनाओं से आत्मसात कर ऐसा कार्य कर रहा है जिसकी देखा देखी अन्य पार्वतीय जिलों के लोग भी इसका लाभ उठाएंगे। हालांकि रामगढ़ आदि क्षेत्रों में पहले से ही यह कार्य चल रहा है लेकिन पर्वतीय जिलों में इन कार्यों को तेजी से फैलाने की जरूरत है। डीएचओ टीएन पांडे ने सीएम को जानकारी दी की बेमौसमी सब्जियों, फूलों, सेव, कीवी आदि के उत्पादन में यहां के किसान लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। अब जिले में आलू की कुफरी ज्योति के बीज का उत्पादन किया जाने के साथ कुछ वर्षों में यहां कागजी अखरोट का भी व्यापक उत्पादन होने लगेगा। सीएम ने डीएचओ समेत उद्यान कर्मियों की पीठ थपथपाते हुए कहा इन कार्यक्रमों से जिले के सर्वाधिक किसानों को जोड़कर इसका प्रक्षेत्र बढ़ाया जाए।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!