Monday, 23 November 202603:15:06 PM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियों की बाहरी जिलो में बढ़ी मांग अब पिरूल से भी बनाई जाने लगी है आकर्षक राखियां

August 22, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की पहल व सहयोग से महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित राखियो की मांग दिन प्रतिदिन बढ रही है, अब बाराकोट ब्लाक में लडीधुरा स्वायत्त सहकारिता द्वारा तैयार पिरुल से निर्मित राखियो की मांग एकाएक बढ गयी है
लडीधुरा सहकारिता की अध्यक्ष सुमन जोशी ने बताया कि स्वयं उनके द्वारा अन्य समूह सदस्यों के सहयोग पिरुल की राखियाँ बनायी जा रही है, किन्तु बाजार न मिलने के कारण सदस्यों में निराशा थी, रीप के सहयोग से जब हमने 50 राखियो के सैंपल भेजे तो हमे 2000 राखियाँ तैयार करने का आर्डर मिला है इससे महिलाओं में खासा उत्साह है
रीप के सहायक प्रबंधक संस्थाएं प्रकाश पाठक द्वारा बताया गया कि चंपावत में समूह द्वारा हस्त निर्मित राखियो की मांग देहरादून व अन्य जनपदो से क्षा रही जिसके तहत प्रथम चरण में 5000 राखियाँ देहरादून व अन्य जनपदो को भेजी जा रही है
इधर जिलाधिकारी चंपावत द्वारा भी रीप व एन आर एल एम की इस पहल की सराहना करते हूए 21 अगस्त से आगामी रक्षाबंधन तक कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन राखी स्टाल लगाने के निर्देश जारी किये है
साथ ही संडे मार्केट में भी आज ,CDO चम्पावत के निर्देशन में राखी स्टाल लगाया गया जिसका संचालन रीप समन्वयक आकांक्षा सिंह ने किया , जिसका काफी सकारात्मक प्रभाव पडा और स्थानीय व जनपद से बाहर राखियो की मांग बढती जा रही है
जिले से बाहर राखियो के विपणन व्यवस्था हेतु रीप के सेल्स मैनेजर अतुल सिरस्वाल व सह प्रबंधक आजीविका सुमित कुमार द्वारा सहयोग किया जा रहा है

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!