Tuesday, 24 November 202610:19:37 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर सुनी जन समस्याएं।

July 11, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया तथा जन समस्याएं सुनी। उन्होंने कई विकास कार्यो के लिए विधायक निधि से धन की भी स्वीकृति देते हुए कहा आम लोगों ने उन्हें जो सहयोग और समर्थन दिया है, इसके लिए आभार व्यक्त करने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है। विपक्षी दल का विधायक होने के बावजूद भी वह आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करेंगे साथ ही उन्होंने लोगों से जो भी वायदे किए हैं, उन्हें हर संभव पूरा करने का प्रयास किया जाएगा । जौलाड़ी एवं रौलमेल में चल रही पुराण कथाओं में शामिल होकर विधायक जी ने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए भगवान से सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। विधायक ने कहा हालांकि छिनकाछीना – रौलमेल सड़क को चौड़ा व पक्का करने की माननीय सीएम द्वारा घोषणा की गई है, इस कार्य को वे शीघ्र संपादित करने का प्रयास करेंगे। सड़क की हालत इतनी खराब है कि इससे लोगों को कितनी कठिनाइयां हो रही होंगी उसको मैं आज यहां आकर से महसूस कर रहा हूं। उन्होंने जौलाड़ी गांव में मन्दिर के लिए टिनशेड के निर्माण के लिए चार लाख, रौलमेल में व्यास गद्दी के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए तथा सीसी मार्ग के निर्माण के लिए साड़े तीन लाख रुपए विधायक निधि से स्वीकृत किए। इससे पूर्व जौलाड़ी में चतुर सिंह मेहता, आनंद मेहता, मनोज मेहता, रवीश मेहता, गोविंद पचौली तथा रौलमेल में खीम सिंह लडवाल, दान सिंह, रविंद्र लडवाल, कविता देवी, गिरीश लडवाल आदि तमाम लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। कविराज मौनी एवं पत्रकार पुष्कर सिंह बोरा आदि लोग पूरे समय भ्रमण में विधायक के साथ थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!