Friday, 27 November 202609:58:06 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

कृषक महोत्सव खरीफ 2023 न्याय पंचायत देवीधुरा के सार्वजनिक स्थान पनिया विकासखंड पाटी मे की गई आयोजित

May 3, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। आज दिनाँक 03-05-2023 को कृषि एवं व रेखीय विभागों द्वारा कृषक महोत्सव खरीफ़ 2023 का आयोजन विकासखंड चम्पावत की न्याय पंचायत दुबड़जैनल के ग्राम मंच में स्थित वन विश्राम गृह में किया गया। जिसमे कृषको को कृषि व समस्त रेखीय विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित की जा रही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं व उनमे मिल रहे अनुदानों की जानकारी दी गयी। कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी श्री राना सिंह द्वारा मोटे अनाजो जैसे मंडुवा आदि फसलो के उत्पादन के बारे में एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से व किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी दी गयी।कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ भूपेंद्र सिंह खड़ायत के द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत फसलो के रोग एवं कीटो के प्रबंधन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।इसके साथ व कृषि विभाग व उद्यान द्वारा बीज ,रसायन,कृषि यंत्र एवं पशुपालन विभाग द्वारा पशु से संबंधित दवाईया व अनुदानित मूल्य पर वितरण की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री दीपक महर जी ने की। कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी (रथ प्रभारी) श्री राना सिंह , सहायक कृषि अधिकारी श्री सुरजीत सिंह,विषय वस्तु विशेषज्ञ(पादप रोग) श्री भूपेंद्र सिंह खड़ायत , ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक श्री अजय चौकरायत ,राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक श्रीमती विमला बोहरा , उद्यान विभाग श्री अरविंद सिंह ,पशुपालन विभाग के श्री अरविंद सरोज ,मनोज सिंह,कमला देवी,ममता देवी,गीता देवी आदि कृषक मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!