पाटी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक लेवल अकाउंटेंट, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), एएनएम (ANM) तथा बीसी और एएफ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यों की जानकारी साझा की और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए।

डॉ. बलवीर सिंह ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करना रहा।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!