Tuesday, 24 November 202611:21:50 PM
Advertisement
Advertisement
लोहाघाट

जू0हा0 फोर्ती के बच्चो ने जी जी आई सी लोहाघाट में सीखे स्वरोजगार के गुर

March 29, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत जूनियर हाईस्कूल फोर्ती के बच्चों ने व्यावसायिक शिक्षा संचालित अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी लोहाघाट का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के दिशा निर्देशन में विद्यालय के बच्चों ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत ब्यूटी एवं वैलनेस के बारे में जाना। प्रशिक्षण कार्यशाला के उदघाट्न सत्र में कालेज की प्रधानाचार्या मीरा पाण्डेय ने आज के समय मे व्यावसायिक शिक्षा की महत्ता व अनिवार्यता पर बल दिया। प्रशिक्षिका सुनीता पनेरू ने व्यावसायिक शिक्षण सम्बन्धी कौशलता पर विस्तृत व्याख्यान दिया। , उन्होंने ब्यूटी थेरेपी अंतर्गत थ्रेडिंग, वैक्सिंग, मैनीक्योर, पेडीक्योर, मेकअप, फेस क्लीनअप, हेयर डू, ब्लिज व मेंहदी आदि विधाओं की जानकारी दी।। प्रधानाध्यापक मेहता ने प्रधानाचार्या व उनके स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चो ने कालेज की विज्ञान प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया तथा विभिन्न्न वैज्ञानिक जानकारियां प्राप्त की । जीव विज्ञान प्रवक्ता रेखा पंत, नीलम चंद, हेमन्ती भट्ट, लीला कांडपाल ने बच्चों को विषयगत व विद्यालय सम्बन्धी विभिन्न जानकारियां दी।शैक्षिक भ्रमण दल में स0 अ0 सुमन चन्द्र राय, यामिनी जोशी सहित 26 छात्र/ छात्राएं शामिल थे ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!