Sunday, 01 November 202607:14:42 PM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

सुरक्षित मातृत्व की ओर कदम: रोसाल गांव में स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवतियों को किया जागरूक

April 15, 2026   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आईईसी जागरूकता अभियान के तहत लोहाघाट ब्लॉक के ग्राम रोसाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से संपर्क कर आईपीसी बैठकों के माध्यम से संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को होम डिलीवरी के संभावित खतरों के प्रति सचेत करते हुए अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराने की सलाह दी। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

बैठक में प्रसव से पूर्व बर्थ प्लान पर भी चर्चा की गई, जिसमें प्रसव के समय आवश्यक तैयारियां, अस्पताल जाने की व्यवस्था और जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियानों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना और हर गर्भवती महिला का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!