चम्पावत। एंजिल्स अकेडमी चम्पावत के 11 छात्र / छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की जिनमें, कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्रनवी गोस्वामी, गर्वित खर्कवाल, कृतिका बुराठी, श्रेष्ठी प्रान्वी, तनिष अधिकारी, काव्यांश सिंह विष्ट, प्रियांशु सिंह, युवराज सिंह चौधरी, तथा कक्षा-9 के लिए कमल भट्ट, प्रियांक अधिकारी, कौशल भट्ट ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। बच्चों ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबन्धन एवं शिक्षक / शिक्षिकाओं को दिया। बच्चों की सफलता पर उनके अभिभावकों ने विद्यालय प्रबन्धन के साथ खुशी व्यक्त की। एंजिल्स एकेडमी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव बंशी धर थ्वाल व विद्यालय प्रबन्धन समिति की अध्यक्ष खीमा थ्वाल, प्रबन्धक, देवेश थ्वाल, प्रधानाध्यापक ललित जोशी, उमेश चन्द्र भट्ट, नीरज जोशी, बबीता पंत, सोनी तिवारी, रेखा पालीवाल व सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने बच्चों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।



