मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प को गति देते हुए शासन ने जनपद की शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर एक और बड़ी सौगात दी है। विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹37.99 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनबसा के परिसर में एक आधुनिक और सुंदर पार्क के निर्माण के लिए जारी की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस पार्क के निर्माण हेतु शासन द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कॉलेज परिसर में पार्क बनने से न केवल छात्राओं को एक स्वच्छ और हरित वातावरण मिलेगा, बल्कि विद्यालय के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!