चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के 16 क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने चतुर्थ राज्य वित्त, 15 वा राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त के वितरण तथा स्वीकृत योजनाओं की टेंडर प्रक्रियाओं में अनियमितता के आरोप लगाते हुए आज 31 दिसंबर से खंड विकास अधिकारी कार्यालय लोहाघाट में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह धामी के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी धरना लगातार चलता रहेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने कहा ग्राम व क्षेत्र के विकास की हम पर जिम्मेदारी। इसलिए हमारे द्वारा पूर्व में क्षेत्र पंचायत बैठक एवं व्यक्तिगत रूप से ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी को क्षेत्र की विकास योजना हेतु प्रस्ताव दिए गए है।जिसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई और ना अभी तक कोई प्रतिक्रिया दी गई है। ना इन प्रस्ताव को राज्य एवं केंद्रीय वित्त की कार्य योजना में शामिल किया जा रहा है। जो क्षेत्र के विकास हेतु आने वाली धनराशि के वितरण में घोर लापरवाही एवं अनियमितता को दर्शाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने आरोप लगाते हुए कहा खंड विकास अधिकारी से मिलने का समय तक नहीं दिया जा रहा है जो कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अवहेलना है। क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने आरोप लगाते हो कहा क्षेत्र पंचायत में स्वीकृत योजनाओं में भी खुली प्रतिस्पर्धा से निविदा आमंत्रित न करते हुए गुपचुप तरीके से टेंडर प्रणाली को प्रभावित किया जा रहा है जो कि जिम्मेदार पदों में बैठे लोगों के द्वारा की जा रही घोर अनियमितता है उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर मामले में आवश्यक कदम नहीं उठाए जा गए तो क्षेत्र पंचायत सदस्यो का अनिश्चितकालीन धरना विकासखंड कार्यालय लोहाघाट में जारी रहेगा। अगर उसके बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो क्षेत्र पंचायत सदस्य उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।मामले में खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह रावत ने लगाए गए आरोपो को पूरी तरह निराधार बताया उन्होंने कहा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना जाता है और पूरा समय दिया जाता है टेंडर प्रक्रिया नियमानुसार कराई जाती है राज्य वित्त और क्षेत्र पंचायत निधि का कर्मचारियों के द्वारा वर्क ऑर्डर तैयार किया जाता है कहा जो पुराने कार्य बचे हैं उन्हीं में बदलाव कर उनके प्रस्ताव पारित किए गए है। नई निधि आने पर नई कार्य योजना के प्रस्ताव जारी किए जाएंगे। धरना प्रदर्शन मे क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह बोहरा (पप्पू) नैन राम, जयंती गोस्वामी, बबीता चिलकोटी, अंकिता बोहरा, विनोद बोहरा, महेश्वरी देवी उमा कुवर, रिचा महरा, कलावती देवी, ममता देवी, नीमा शर्मा, कविता, अंकित कुमार, सरस्वती देवी आदि रहे।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!