Monday, 16 November 202603:31:49 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पिथौरागढ़:दिवंगत आरक्षी खगेन्द्र राम, जो कि SSB के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र

December 29, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

दिवंगत आरक्षी खगेन्द्र राम, जो कि SSB के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी (हिमाचल प्रदेश) में पदस्थ थे, का आज दिनांक 28/12/2025 को उनके पैतृक निवास स्थान पिथौरागढ़ के घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार में त्रिभुवन प्रसाद, उप कमांडेंट के नेतृत्व में 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिथौरागढ़ की एक  टुकड़ी द्वारा परिवार को सांत्वना अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में सहयोग दिया गया साथ ही वाहिनी की सम्मान गार्ड द्वारा शहीद बलकर्मी को अंतिम  सम्मान दिया  गया।आरक्षी खगेन्द्र राम एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित बलकर्मी थे। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को सदैव ऊँचा रखा। उनके असमय निधन से सशस्त्र सीमा बल को अपूरणीय क्षति पहुँची है।अंतिम यात्रा के दौरान उनके सहकर्मियों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्रप्रेम और सेवाभाव को नमन किया। राष्ट्र एवं बल उनके योगदान को सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण रखेगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!