खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने प्रस्तावित दौरे के तहत सशक्त बहना उत्सव में प्रतिभाग करने अपनी विधानसभा चंपावत के धूरा पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियो व जनता के द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण को समर्पित मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित बड़ी तादात में बीजेपी प्रतिनिधि व मातृशक्ति मौजूद है।
