Friday, 06 November 202608:09:02 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के समर्थन में केंद्रीय मंत्री ने किया रोड शो का नेतृत्व।

January 8, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में आज केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने गोविंद वर्मा के समर्थन में रोड शो शुरू किया। जिसमें सैकड़ो महिलाओं सहित कार्यकर्ता शामिल थे। रोड शो पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से शुरू हुआ जो पिथौरागढ़ रोड,स्टेशन बाजार डॉक बंगला रोड, वीर कालू सिंह महारा, चौक मैन मार्केट, गांधी चौराहा टाउन हॉल रोड, मीना बाजार,हतरंगिया,कचहरी रोड आदि प्रमुख स्थानों से होता हुआ गुजरा जहां उन्होंने लोगों से संपर्क कर उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा को भारी बहुमत से विजई बनाने की अपील की। उनका कहना था कि नगर के लोगों के गोविंद ऐसे चहेते प्रत्याशी हैं, जिन्हें यहां के लोगों ने ही सामान्य सीट होने के बावजूद भी उनके कार्य व व्यवहार को देखते हुए ही विजयी बनाया था। इन्ही बातो को देखते हुए इस बार भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका कहना था कि गोविंद जी ने अपने पिछले कार्यकाल में ऐसे तमाम कार्य किए हैं जिससे नगर के लोगों के जीवन की कठिनाइयां दूर हुई है। अब नगर की लीज भूमि को फ्री होल्ड करने,पार्किंग की स्थाई व्यवस्था आदि जो समस्याएं रह गई हैं उन्हें भी पूरा किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने नगर के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को स्वीकृति दी हुई है। आने वाले समय में नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त पेयजल मिलने लगेगा। इसी के साथ यहां सिवर लाइन का भी निर्माण हो सकेगा।
रोड शो में भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा, भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, राजू गडकोटी, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी सतीश खर्कवाल भास्कर गडकोटी, गौरव पांडे, सूरज कुमार, चंद्रशेखर बगौली, रेनु गड़कोटी,लता वर्मा, नवीन रसीला, गंगा जोशी, मीना ढेक, दीपक जोशी, जीवन गहतोड़ी, अर्जुन मेहरा लक्की खोलिया, श्याम ढेक,शामिल थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!