Friday, 06 November 202608:09:02 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने राजकीय पीजी कॉलेज का किया बारीकी के साथ निरीक्षण l

January 9, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

मॉडल जिले के सर्वाधिक छात्र-छात्राओं वाले स्वामी विवेकानन्द राजकीय पीजी कॉलेज के विभिन्न संकायों, निर्माणाधीन भवनों, बालिका छात्रावास एवं खेल मैदान का निरीक्षण किया उन्होंने पीजी कॉलेज में छात्र संख्या के आधार पर प्राध्यापकों की कम संख्या एवं विभिन्न संकायों के प्रयोगशालाओं में आवश्यक एवं अत्याधुनिक उपकारों की कमी को दूर करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया l उच्च शिक्षा सचिव ने पीजी कॉलेज में नाम के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए महाविद्यालय परिवार को बधाई दी वहीं उन्होंने पारंपरिक विषयों के जरिये स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष बल दिया l उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे शोध कार्यो पर भी प्रसन्नता व्यक्त की l तथा अत्यधिक शोध प्रस्तावों पर विशेष बल दिया इससे पूर्व उच्च शिक्षा सचिव के पीजी कॉलेज आगमन पर प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता समेत महाविद्यालय परिवार द्वारा उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया l महाविद्यालय के एनसीसी एवं रोवर रेंजरस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया l ईको क्लब की ओर से स्मृति पौध लगाये l प्राचार्य ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृषित किया l इस मौके पर उच्च शिक्षा विभाग के डॉ. डीके पाण्डे, डॉ. शैलेंद्र कुमार, एसडीएम नितेश डांगर, तकनीकी सलाहकार एवं इस अवसर पर डॉ. अपराजिता, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. बीपी ओली, डॉ. केसी जोशी, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. अनिता खर्कवाल, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दिनेश राम, डॉ. नीरज काण्डपाल, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुमन पाण्डे, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. शान्ति, चंद्रा जोशी सहित प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे आदि l

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!