Friday, 06 November 202608:11:49 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चमदेवल में जिला पंचायत ने उड़ाई स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां एक वर्ष से नहीं किया कूड़े का निस्तारण ग्रामीणों में आक्रोश l

January 9, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाटl एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश को साफ और स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया गया है तो वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत चंपावत के द्वारा आदर्श जिला चंपावत में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही है लोहाघाट के चमदेवल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीनू धोनी ने बताया लगभग एक वर्ष से जिला पंचायत के द्वारा चमदेवल जाख सड़क से कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया जिस कारण सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए जिला पंचायत के द्वारा ना तो यहां कूड़ा दान रखे गए हैं और ना ही कूड़ा वाहन के जरिए कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है धोनी ने बताया कूड़े में कांच की बोतले व अन्य कूड़ा बड़ी मात्रा में बिखरा पड़ा जिस कारण वाहन चालकों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैl उन्होंने बताया जिला पंचायत सिर्फ ग्रामीणों से कर वसूल करती है पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं किया जाता है वहीं दीनू धोनी व क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला पंचायत से जल्द से जल्द कूड़े का निस्तारण करने की मांग की है साथ ही मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैl

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!