Friday, 06 November 202608:10:02 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

वह दिन दूर नही जब मौडल जिला चम्पावत हिमालयी राज्यो मे अलग ही विकास की चमक व धमक देगा।

January 8, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मॉडल जिला चंपावत के समग्र विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहे हैं,वह दिन दूर नहीं जब चम्पावत जिला उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि हिमालय राज्यों में अपनी अलग चमक,धमक शान एवं पहचान बनाएगा। यह सभी कार्य ट्रिपल इंजन की सरकार के द्वारा ही संपन्न किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा जिले में ऐसे कार्य किये जा रहे हैं जिसमें डेढ दर्जन तकनीकी केंद्रीय एजेंसियां कार्य कर रही हैं।
जरूरत इस बात की है कि जिले के लोग भाजपा प्रत्याशियों की निकायों में शानदार जीत सुनिश्चित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह संदेश दें कि हम आपके मान सम्मान के लिए आपके पीछे चट्टान की तरह खड़े ही नहीं है बल्कि भाजपा प्रत्याशी की रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित कर उनके प्रति आभार भी व्यक्त कर रहे हैं।केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि गोविंद वर्मा के सरल एवं आत्मीय स्वभाव के कारण वह जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!