Friday, 27 November 202607:01:24 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मां वाराही धाम देवीधुरा पहुंचे श्रीराम मंदिर अयोध्या के कोषाध्यक्ष।

May 20, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा । अयोध्या धाम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज जी पहली बार बाराही धाम पहुंचे तथा उन्होंने मां बज्र बाराही के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व बाराही मंदिर को ऊंचे मुकाम में पहुंचने के प्रयास में जुटे मंदिर कमेटी के लक्ष्मण सिंह लमगड़िया के नेतृत्व में लोगों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया। उन्होंने मंदिर कमिटी के लोगों से विभिन्न मुद्दों में चर्चा की तथा श्री मां बाराही ट्रस्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की। गोविंद गिरी जी महाराज ने बाराही मंदिर के नव निर्माण एवं यहां 8 जून से होने वाली देवी भागवत कथा के लिए लोगों को आमंत्रित किया। मालूम हो कि राज्य योजना आयोग (सीटू) के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजशेखर जोशी द्वारा जन कल्याण के लिए अपने माता पिताश्री की स्मृति में यहां विशाल कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें काशी के कथावाचक यहां आ रहे हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि देश के माने जाने टेक्नोक्रेट राजशेखर जोशी की अयोध्या में श्री राम के नव निर्मित मंदिर का वास्तु की दृष्टि से डिजाइन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी शैली का मंदिर बाराही धाम में भी बनाया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर चार खाम सात थोक के लोगों के साथ संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया,अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, महामंत्री रोशन सिंह लमगड़िया, उपाध्यक्ष रमेश राणा, राजेश बिष्ट, विशन चम्याल, ईश्वर बिष्ट, चन्दन बिष्ट ,राकेश लमगड़िया, दीवान सिंह, बिशन चम्याल ,अमित लमगड़िया,नरेंद्र सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, किशन लमगड़िया ,मदन बोरा , विजय पांडेय सोनू पांडेय , विक्रम कठायत आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!