देवीधुरा। बगवाल के प्रति यहां चारों खामो के लोगों में इतना रोमांच एवं जुनून होता है कि उनके कोई भी पुरुष घर में नहीं रहते हैं। पिछले 80 सालों से गहड़वल खाम के प्रमुख त्रिलोक सिंह बिष्ट लगातार बगवाल खेलते आ रहे हैं। आज उन्होंने अपने पुत्र आन सिंह व पौत्र किशोर के साथ बगवाल खेली। इसी खाम के राम सिंह ने अपने पुत्र विमल व पौत्र सौरभ, नीरज व सुनील ने एक साथ बगवाल खेली। इसी प्रकार चम्याल खाम के प्रमुख गंगा सिंह चम्याल ने अपने पुत्र भुवन व पौत्र जीवन के साथ बगवाल खेली। इसी खाम के लाल सिंह, जयंत सिंह, नैन सिंह, खुशाल सिंह, दान सिंह राणा, प्रताप सिंह, देव सिंह ने अपने पुत्र व पौत्रों के साथ बगवाल खेली तथा अपनी खाम का नेतृत्व किया। लमगड़िया खाम के युवा प्रमुख वीरेंद्र सिंह लमगड़िया ने अपने खाम का नेतृत्व किया। इस खाम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, मोहन सिंह, पान सिंह, जगत सिंह, लाल सिंह, राम सिंह, कुंवर सिंह, त्रिलोक सिंह, दीवान सिंह, पान सिंह लमगड़िया, बद्री सिंह नदगली ने अपनी तीन पीढियों के साथ बगवाल खेली। इसी प्रकार वालिक काम के प्रमुख बद्री सिंह ने अपनी खाम का नेतृत्व करते हुए अपने पुत्र नरेश, कुंदन व पौत्र दक्ष व शिवम के साथ बगवाल खेली। इसी खाम के चंद्र सिंह, चतुर सिंह, दीवान सिंह, जय सिंह, आदि ने भी अपने पुत्र व पौत्रों के साथ बगवाल खेली।

    इधर मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट चेतन भैया, प्रमुख समाजसेवी राजेश बिष्ट, बिशन सिंह चम्याल, मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट, दीपक बिष्ट(परिवर्तन), हयात सिंह बिष्ट,रोशन लमगड़िया,खीम सिंह लमगड़िया ने भी अपनी खामो की ओर से बगवाल खेली।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!