Wednesday, 18 November 202608:00:10 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जीजीआईसी काकड़ में रिक्त पद नहीं भरे तो होगा आंदोलन।

June 1, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत जिले के बाराकोट के जीजीआईसी काकड़ में प्रवक्ताओं की कमी को लेकर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द रिक्त पदों की नियुक्ति न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को जीजीआईसी काकड़ में प्रधानाचार्य ममता पाटनी की अध्यक्षता पर अभिभावक संघ की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम सर्वसम्मति से प्रिया पंत‌ अध्यक्ष, ममता पाटनी उपाध्यक्ष, हेमा देवी कोषाध्यक्ष, सुमन लता मुरारी सचिव, भुवन लाल मंत्री, उपमंत्री मीना देवी और संरक्षक प्रहलाद सिंह अधिकारी को चुना गया। अभिभावकों ने स्कूल में 15 साल से स्थाई प्रधानाचार्य का पद रिक्त है और इसके साथ ही अंग्रेजी प्रवक्ता, भूगोल, भौतिक विज्ञान, हिन्दी, जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, सहायक अध्यापक अंग्रेजी,अनुसेवक आदि के पद रिक्त चल रहे हैं। संरक्षक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने प्रवक्ताओं की मांग के लिए डीएम और सीईओ से मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द अगर रिक्त पदों पर नियुक्ति न हुई तो समस्त अभिभावकों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर उप जेष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, हेमा जोशी, शांति जोशी, मीना देवी, पुष्पा देवी, सरस्वती देवी,दयाल सिंह, मुकेश सिंह, भुवन सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!