Tuesday, 24 November 202610:13:21 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

बाराही धाम में चल रहे दीपोत्सव में मची है खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं की धूम।

November 25, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा। बाराही धाम में चल रहे दीपोत्सव समारोह में वॉलीबॉल, चित्रकला, सामान्य ज्ञान, सुलेख, रंगोली आदि तमाम प्रतियोगिताएं संचालित की जा रही हैं , जिसमें देवीधुरा समेत ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बढ़-चढ़ कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं का संचालन प्राचार्य कीर्ति शास्त्री, गोपाल पंतोला, खड़क सिंह बोरा, खुशाल सिंह बिष्ट, किरण पंगरिया, उत्तम नाथ गोस्वामी, हरिश्चंद्र पांडे, नवीन सोराड़ी, रंजीत कार्की, बृजमोहन जोशी आदि शिक्षक कर रहे हैं। प्रतियोगिता में श्री बाराही संस्कृत महाविद्यालय, राप्रावि आगर, पारस, राउमावि वालिक,सरस्वती शिशु मंदिर, योगेश जोशी शिवशक्ति पब्लिक स्कूल एवं स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं को देखने के लिए यहां तमाम लोग उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!