Wednesday, 25 November 202612:20:14 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरी नई जान।

June 13, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

सर में कफन बांध कर राज्य बनाने के लिए लड़ने वाली महिलाएं ही सबसे अधिक परेशान हैं इस राज्य में-, ज्योति गैरोला

लोहाघाट। महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष ज्योति गैरोला ने कहा आज अपने सर पर कफन बांध कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय रही महिलाएं अपने ही राज्य में सुरक्षित नहीं है। श्रीमती गैरोला अपने भ्रमण के दौरान यहां महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी।उन्होंने कार्यकर्ताओं मैं नई जान फूंकते हुए कहा इस सरकार में सबसे अधिक पीड़ित एवं उत्पीड़ित महिलाएं ही होती जा रही हैं। महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता से लोग तंग आ चुके हैं।उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा आगामी निकाय एवं संसदीय चुनाव में भाजपा को चारों खाने चित करने के लिए लोग अंदरूनी तौर पर लामबंद होते जा रहे हैं।मुख्यमंत्री व उनके सहयोगी मंत्रियों का आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने हर स्तर पर महिलाओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमला मेहरा की अध्यक्षता एवं डॉ महेश ढेक के संचालन में हुई बैठक में पार्टी के पूर्व प्रांतीय मंत्री भगीरथ भट्ट ने स्थानीय जिला अस्पताल का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां डॉक्टरों के अभाव के कारण यह अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है पहले पीपीपी मोड में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिला करती थी उन्होंने पुनः अस्पताल को पीपीपी मोड में संचालित करने की जरूरत बताई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पूरन कठायत ने कहा भाजपा की रीति नीति से खफा लोग आगामी चुनाव में इस दल को कर्नाटक की तरह जोर का झटका देने का मन बना चुके हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला मेहरा ने श्रीमती गैरोला का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शुमन मेहरा,सरोज बिष्ट, देवकी फर्त्याल, कमल कालाकोटी, सरिता अधिकारी, कविराज मोनी आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!