Monday, 23 November 202609:11:41 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पुलिस ने बगैर सत्यापन गांवों में अड्डा जमाए 15 लोगों को ढूंढ कर निकाला, किया उनका चालान।

May 12, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियो को जिले में रह रहे बाहरी लोगों का अनिवार्य सत्यापन करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कप्तान के निर्देश पर बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बाराकोट को क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। क्षेत्र में कार्य कर रहे बाहरी लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान 15 लोग बिना सत्यापन के पाए गए, जिनका नियमानुसार चालान किया गया तथा जल्द से जल्द सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। चौकी प्रभारी ने कहा यदि कोई भी मकान मालिक अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराएगा तो संबंधित मकान मालिक का दस हजार रुपए का चालान करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। चौकी प्रभारी में बाराकोट के सभी भवन स्वामियों से कानूनी कार्रवाई से बचने तथा क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए अपने किराएदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने की अपील की है। मालूम हो इस समय पुलिस के द्वारा जिले में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!