Wednesday, 18 November 202602:59:31 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

रविवार 13 अगस्त को घटोत्कच महोत्सव समिति की पहली बैठक हुई संपन्न।

August 14, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

घटोत्कच महोत्सव समिति चौकी चंपावत की इस वर्ष के महोत्सव आयोजन हेतु प्रथम बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मनमोहन बोहरा एवं संचालन समिति के सचिव इन्दुवर जोशी एवं कोषाध्यक्ष नीरज जोशी द्वारा किया गया, बैठक में विगत वर्ष के आय-व्यय की जानकारी के साथ महोत्सव की पूर्व तैयारियों का ब्यौरा दिया गया ।

साथ ही बैठक के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई।

तो वही विगत वर्ष में महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के अनुक्रम में मंदिर सुंदरीकरण हेतु प्राप्त ₹55 लाख की धनराशि हेतु प्रकाश तिवारी का प्रतिनिधि के रूप में शॉल उड़ाकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

तो वही इस वर्ष मेले की अवधि 5 दिन (षष्ठी से दशमी तक) करने हेतु प्रस्तावित किया गया,
तो वही 1 सितंबर से समिति के सदस्यों द्वारा मेला स्थल को सजाने संवारने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!