Sunday, 01 November 202606:07:42 PM
Advertisement
Advertisement
लोहाघाट

जनपदीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में टनकपुर क्षेत्र ने जीती चैंपियनशिप।

October 23, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। जनपदीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह के तहत आज स्थानीय रामलीला मैदान में शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित प्रतियोगिताओं के तहत योग, अंताक्षरी, लोक नृत्य, समूह गान,एकांकी, व्यायाम विशेष प्रदर्शन, फुटबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने दीप प्रचलित कर प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया श्री वर्मा ने इस तरह की प्रतियोगिताओं को बच्चों में छिपी प्रतिभा उभरने का मंच बताया।जिला खेल समन्वयक नरेंद्र अधिकारी के निर्देशन में और वरिष्ठ शिक्षक जीवन मेहता और नागेंद्र जोशी के संचालन में आयोजित प्रतियोगिताओं में अंताक्षरी जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान विकासखंड पाटी को मिला और द्वितीय स्थान विकासखंड बाराकोट अंताक्षरी प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान विकासखंड चंपावत द्वितीय स्थान विकासखंड पाटी योगा में प्रथम स्थान विकासखंड पार्टी को द्वितीय स्थान विकासखंड लोहाघाट को लोक नृत्य उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान विकासखंड बाराकोट और द्वितीय स्थान विकासखंड पाटी लोक नृत्य प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान पर टनकपुर क्षेत्र द्वितीय स्थान पाटी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन छमनिया स्टेडियम में किया गया जिसमे विजेता विकासखंड चंपावत और उप विजेता जीता टनकपुर रहे समूह गान उच्च प्राथमिक में विजेता टनकपुर और उपविजेता चंपावत रहे।विजेताओं को पुरस्कार वितरण प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद बोरा जूनियर संघ जिला अध्यक्ष रमेश देव नागेंद्र जोशी उत्तम फर्त्याल राम प्रसाद कालाकोटी आदि ने किया।प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी 1 से 4 नवंबर को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिताओं के संचालन में ब्लॉक समन्वयक रमेश जोशी, अमित वर्मा, शंकर भट्ट,दिवाकर भट्ट, रवीश पचौली कैलाश फर्त्याल मयंक पुनेठा नरेश जोशी सुनील पांडे कमल गहतोड़ी भुवन गढ़कोटी राजेंद्र बिष्ट प्रमोद भट्ट पूनम वर्मा नरेश गिरी ओमप्रकाश बगोली गिरीश गडकोटी किशोर पगरिया मधु कालोनी ममता जोशी सुशीला चौबे कैलाश जोशी महेंद्र अधिकारी त्रिभुवन उपाध्याय दिनेश पांडे प्रकाश अधिकारी बद्री सिंह भंडारी विनोद प्रकाश त्रिभुवन सिरारी शंकर अधिकारी गीता वर्मा रमेश जोशी पंकज पुष्कर शर्मा किशन बिष्ट सुरेंद्र बोहरा चंचल सिंह आदि शिक्षकों ने सहयोग दिया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!