Sunday, 01 November 202606:07:36 PM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

राजकीय पीजी कॉलेज में पहली बार आयोजित पांच दिनी रेंजन रोवर का प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न।

October 23, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। राजकीय पीजी कॉलेज में रेंजर रोवर का पांच दिवसीय निपुण जांच परीक्षा शिविर का प्राचार्य संगीता गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों , प्रशिक्षकों एवं संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज की स्थापना के 44 वर्षों बाद पहली बार इस महत्वपूर्ण शिविर की मेजबानी करने का महाविद्यालय को अवसर मिला जिसमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, देवीधुरा, अमोडी़ एवं मेजमान महाविद्यालय के 50 रेंजर रोवर शामिल हुए। जो महाविद्यालय के अनुशासन क्रियाकलाप, आत्मीय व्यवहार एवं शिविर की तमाम यादों को समेट कर अपने साथ ले गए। इस शिविर में रेंजर रोवर्स को मनुष्य जीवन की सार्थकता की पृष्ठभूमि से जोड़ते हुए किस प्रकार एक आदर्श नागरिक पीड़ित मानवता एवं राष्ट्र के काम आता है इस पर उन्हें गहन प्रशिक्षण दिया गया। मानव एवं प्रकृति के बीच टूटते रिश्तों के कारण पैदा होती जा रही आपदाओं से संकट में फंसी मानवता जब मानवीय सहायता के लिए कराह उठती है, ऐसे नाजुक समय में किस प्रकार रेंजर रोवर स्थानीय उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग कर लोगों के जीवन को बचाने में मददगार हो सकते हैं। प्रशिक्षण में नैतिक, सामाजिक, चारित्रिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर भी खुलकर चर्चा करते हुए आतंकवाद के द्वारा किस प्रकार राष्ट्र विरोधी ताकतें सक्रिय होकर राष्ट्र व निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाने के मन्सुबे पाले हुए हैं उन्हें ध्वस्त करने जैसी तमाम जानकारियां दी गई।

प्राचार्य प्रो. गुप्ता ने शिविर को काफी प्रेरणादायक एवं हृदय परिवर्तन करने वाला बताते हुए उन्होंने रेंजर रोवर्स की भूमिका की तुलना हनुमान जी से करते हुए कहा जिस प्रकार श्री राम को हुए कष्ट को दूर करने में हनुमान जी संकट मोचन साबित हुए ठीक इसी प्रकार हमारे इस प्रशिक्षित युवा वर्ग के लिए मानव और राष्ट्र सेवा के लिए पूरा आसमान खुला है, उन्हें किसी कार्य की सीमा में नहीं बांधा जा सकता है। उन्होंने सभी के प्रति महाविद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। शिविर में प्रांतीय प्रशिक्षण आयुक्त बीएस बिष्ट, जगन्नाथ गोस्वामी, प्रकाश पंत, डीके जोशी, वेद प्रकाश पंत, राष्ट्रपति रोवर डॉ. सुनील कुमार, जनार्दन गड़कोटी ने शिविर को यादगार बनाने के लिए सभी के प्रयासों की सराहना की कहा महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें अभूतपुर सहयोग मिला जिसके लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। रेंजर रोवर्स के संयोजक डॉ. अनीता टम्टा एवं डॉ दिनेश राम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी के प्रति आभार एवं सम्मान प्रकट किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!