Sunday, 01 November 202608:08:55 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव हुए निर्विरोध संपन्न।

November 7, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। जिले के सर्वाधिक छात्र संख्या वाले स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज मैं नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी छात्रों द्वारा आम सहमति के आधार पर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किए जाने के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया है जिसकी विधिवत घोषणा की जानी शेष है। प्राचार्या प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के दूरगामी सोच एवं महाविद्यालय के विकास को लेकर जो कदम उठाया है उसके लिए उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी, कहा महाविद्यालय का गौरवशाली अतीत रहा है यहां अध्ययनरथ छात्र छात्राएं जीवन के ऊंचे मुकाम में पहुंचकर आज भी यहां के छात्रों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं उन्होंने इस बात पर प्रशंसा व्यक्त की कि जिस महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर महाविद्यालय संचालित हो रहा है, वहां के छात्रों ने स्वामी जी की भावनाओं का जो सम्मान किया है उसके लिए सभी छात्र महाविद्यालय के विकास एवं नए भारत के निर्माण के साक्षी बनेंगे।

महाविद्यालय के अब अध्यक्ष- ऋतिक ढेक,
उपाध्यक्ष- वेद प्रकाश पाण्डेय,
उपाध्यक्ष (छात्रा)-संजना बिष्ट,
सचिव- मनीष सिंह बिष्ट,
संयुक्त सचिव- पंकज विश्वकर्मा,
कोषाध्यक्ष- साहिल अधिकारी,
सांस्कृतिक सचिव – अनीषा फ़र्त्याल,
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि – प्रवीण सिंह,
संकाय प्रतिनिधि (कला) – निकिता गिरी निर्वाचित हुए।छात्र संघ निर्वाचन समिति के मुख्य, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि सनवाल, सदस्य-डा. कमलेश शक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. उमेश आर्या ने सभी छात्र-छात्राओं द्वारा आम सहमति बनाए जाने के लिए जहां उनके दूरगामी सोच को सराहा वही इससे महाविद्यालय का गौरव बढ़ा हैl

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!