Sunday, 01 November 202608:08:52 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

स्थानीय उत्पादों के प्रचार प्रसार हेतु उद्यमियों का एक दिवसीय मार्केटिंग कैंप हुआ आयोजित।

November 7, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर चंपावत के तत्वावधान में विकास खंड सभागार लोहाघाट में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में स्थानीय उत्पादों के प्रचार प्रसार और उद्यमियों में उत्पाद के फोटोग्राफ व ऑनलाइन मार्केटिंग हेतु एक दिवसीय मार्केटिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आरबीआई, एनआरएलएम, रीप के साथ ही स्थानीय उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में कुल 62 उद्यमियों द्वारा उत्पादों की फोटोग्राफी के साथ ही विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे एसमूडे-24, लिंगम-37,
सुरभि-23 के माध्यम से कुल 40 उद्यमियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में ऑनबोर्डिंग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आरबीआई उत्तराखंड सरकार की उद्यमियों के लिए एक नवाचार कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से उद्यमियों को कानूनी अनुपालन से लेकर पैकेजिंग ब्रांडिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग तक में सहायता की जा रही है, जिसका उद्यमियों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी सहित आरबीआई राज्य टीम से संतोष,विशाल,हब टीम से मनोज,विनोद,कुन्दन,रीप जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर झा, सहायक प्रबंधक अतुल सिरस्वाल, डिस्ट्रिक्ट टीम से पंकज बिष्ट, प्रतिभा पपनै,एनआरएलएम से दीपा राय,मुसीर, रीप ब्लॉक टीम लोहाघाट से चन्द्र शेखर जोशी, lबाराकोट से उमाशंकर जोशी, एनआरएलएम व रीप परियोजना के सीएलएफ में कार्यरत स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!