Sunday, 01 November 202608:07:57 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

शारदा नदी में हुई गंगा आरती।

November 7, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। टनकपुर के बूम घाट पर सारदा नदी में गंगा आरती का शुभारंभ जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा किया गया इस अवसर पर स्थानीय तीर्थ पुरोहितों, जो ऋषिकेश से गंगा आरती प्रशिक्षण लेकर आए हैं, द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना कर आरती की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक बेहतर शुभ अवसर है,जिस प्रकार हरिद्वार,ऋषिकेश में गंगा आरती होती है उसी तर्ज पर शारदा घाट, बूम घाट में भी गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है, यह इस क्षेत्र के लिए एक शुभ कार्य है,उन्होंने सभी से अपील की कि वह नियमित रूप से इस गंगा आरती में शामिल हों।
इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन कर मां गंगा से सुख शांति व विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी,पंडित मोहन पाण्डेय,भुवन पाण्डेय,सुरेश तिवारी,रवि पाण्डेय,नित्यानंद भट्ट,दिनेश भट्ट,विशन भट्ट ग्राम प्रधान उचौलीगोठ बिमला देवी,विशन सिंह महर के साथ ही उपजिलाधिकारी आकाश जोशी आदि व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा परिसर में एक पौधा रुद्राक्ष का भी रोपित किया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!