Saturday, 07 November 202610:54:47 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

स्वामी विवेकानन्द पी. जी. कॉलेज के इतिहास में विगत तीन वर्षो में क्रीड़ा में सबसे ज्यादा ट्रॉफियां l

November 21, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट । स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट की महिला हॉकी टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया किया। सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा में आयोजित अंतर-महाविद्यालय महिला हॉकी में लोहाघाट कॉलेज ने अल्मोड़ा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महाविद्यालय में उपविजेता टीम के पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया । प्राचार्य प्रो संगीता गुप्ता ने टीम की इस उपलब्धि को महाविद्यालय की उपलब्धि बताया और खिलाड़ियों से आगे बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि विगत 03 वर्षों में महाविद्यालय ने विजेता और उपविजेता की नौ ट्रॉफियों पर कब्जा करके महाविद्यालय को गौरवान्वित किया हैमहाविद्यालय परिवार द्वारा खिलाड़ियों की सफलताओं के लिए क्रीड़ा प्रभारी एवं सदस्यों को बधाई दिया l इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी ने मिष्ठान वितरण करके खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मौजूद डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. दिनेश राम, डॉ.स्वाति बिष्ट, डॉ. सुनील कुमार, मुकेश चंद्र भट्ट, चंद्रा जोशी, ऋतिक ढेक, संजना बिष्ट, मनीष बिष्ट, मुकेश कुमार, रोजी परवीन, मानसी, अनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!