Tuesday, 24 November 202611:07:27 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

राईका बापरू में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्रा संगीता फर्त्याल को किया पुरस्कृत ।

February 13, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट । प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश गौतम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चंद्र उपाध्याय के संचालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना की पहल पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कला उत्सव प्रतियोगिता की लोक नृत्य विधा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे उत्तराखंड का राष्ट्रीय स्तर में प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा संगीता फर्त्याल को दो हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। मार्गदर्शक शिक्षक उपाध्याय ने बताया कि छात्रा के उत्साहवर्धन हेतु विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में छात्रा को विभाग द्वारा जारी दो हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्रा के पिता गोविंद सिंह फर्त्याल ने छात्रा की इस उपलब्धि का श्रेय उसकी निरंतर मेहनत, लगन और गुरुजनों के सहयोग को दिया। समस्त विद्यालय परिवार ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ हीअन्य छात्र-छात्राओं से भी इसी प्रकार विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया।
छात्रा के सम्मान समारोह में देवराज ओमरे, छत्रपाल पटेल, पंचदेव पांडे, चित्रा खर्कवाल, प्रकाश राम टम्टा, सावित्री बोहरा, कविता जोशी, आर्येंद्र गंगवार, प्रकाश चंद्र जोशी, नरेंद्र राम टम्टा, कृष्ण चंद्र खर्कवाल, मनोहर लाल आर्य, और कृष्ण चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!