Thursday, 12 November 202603:17:21 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

महिलाओं को प्राकृतिक उपायों से जोड़कर उन्हें आरोग्य प्रदान कर रही हैं सोनिया आर्य।

July 9, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। नेचुरल हेल्थ एक्सपर्ट एवं योग प्राणायाम से महिलाओं को सोनिया आर्या बिना दवाओं के आरोग्य प्रदान कर रही हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को अपनी दिनचर्या व खान पान बदलने से वे स्वयं ही नहीं पूरे परिवार को स्वस्थ रख सकती हैं। सुबह 4:30 बजे से सोनिया के संपर्क में आने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य में आशातीत परिवर्तन आने के साथ उनकी दिनचर्या ही बदल रही है। सोनिया का कहना है महिलाओं के पास घर का ही इतना काम होता है कि वह स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, किंतु उनके संपर्क में आई महिलाओं के स्वास्थ्य,स्फूर्ति एवं चेहरे में आई रंगत से अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं। टाइम मैनेजमेंट पर जोर देती आ रही सोनिया का कहना है कि महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं। उनके आहार,विचार व संस्कार से परिवार प्रभावित होता है। ब्रह्म मुहूर्त में जागने,योगाभ्यास करने, सुबह गर्म पानी पीकर नित्य क्रिया से निवृत होने से पहले अपने मुंह में ठंडा पानी भरकर दोनों आंखों में पानी के छपाके मारने से नेत्र ज्योति बढ़ती है। वैसे सूर्योदय के समय सोते रहने वालों को तो दरिद्रता से कोई नहीं उबार पाएगा। फास्ट फूड हर परिवार के किचन का दुश्मन बताते हुए सोनिया कहती हैं कि दिन में भोजन करने के बाद तत्काल सोने की आदत से महिलाएं रोगों से घिर जा रही हैं। जबकि भोजन से एक घंटा पूर्व व एक घंटा बाद पानी पीना जितना स्वास्थ्यवर्धक होता है, उतना ही भोजन के बाद पानी पीना हानिकारक। आए दिनों u के द्वारा बरसाती मौसम में अनिवार्य रूप से पानी उबाल कर पीने, लौकी, तुरई, करेला आदि की सब्जी खाने के साथ सुबह नित्य लहसुन की भी दो फलियां खाने की सलाह दे रही हैं। उनका मानना है कि हम जितना प्रकृति से आत्मसात करेंगे उतना ही हमें आरोग्य मिलेगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!