Monday, 02 November 202608:24:26 AM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

जनपदीय टेक्नो मेले में चयनित छात्रों का किया सम्मान। कोडिंग तथा रोबोटिक्स में बनाए शानदार ई कंटेंट।

September 14, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। जनपद स्तरीय टेक्नो मेले के तहत आयोजित प्रतियोगिता में मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चंद्र उपाध्याय के निर्देशन में जीआईसी बापरू के चयनित छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मार्गदर्शक शिक्षक उपाध्याय ने बताया कि
छात्रों द्वारा कोडिंग, रोबोटिक्स तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर शानदार ई कंटेंट तैयार कर प्रस्तुतीकरण किया। विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी ज्ञान के प्रदर्शन के माध्यम से निर्णायकों को आश्चर्यचकित कर दिया।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ज्योति बिष्ट ने द्वितीय तथा रोहन जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पंत द्वारा चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार पंत, पीटीए अध्यक्ष चंचल सिंह फर्त्याल तथा एसएमसी अध्यक्ष आनन्द सिंह बोहरा ने छात्र-छात्राओं तथा मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को बधाई देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!