Sunday, 01 November 202611:56:41 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जनपदीय कला प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रथम दिवस शिक्षकों ने बिखेरे रंग।

September 14, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। डायट लोहाघाट में एससीईआरटी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कला प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रथम दिवस आज विकास खंडों से प्रथम स्थान प्राप्त शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। संस्थान में दो दिवसीय समारोह के उद्घाटन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के जनपद समन्वयक कमल गहतोड़ी द्वारा समारोह के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को विकास खंडों से चयनित बच्चों की भी पोस्टर एवं शिल्पकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जनपद से चयनित होने वाले शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर आगामी माह देहरादून में शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन बाराकोट से शिक्षक रणजीत राणा और रितेश वर्मा, लोहाघाट से सविता गोस्वामी और ज्योत्सना बोहरा, पाटी से नेहा, चंपावत से देवकीनंदन भट्ट और बीना जोशी, टनकपुर से ममता साहनी ने अपनी खूबसूरत कलाकृतियों से सभी का मन मोहा। निर्णायक के रूप में ख्याति प्राप्त कला शिक्षक हरीश गहतोड़ी, हेम कुमार कर्नाटक एवं शिवानी साह रहे। डाइट प्रवक्ता डॉ लक्ष्मी शंकर यादव, डॉ आशुतोष वर्मा, डॉ अवनीश शर्मा, डा पारुल शर्मा, शिवराज सिंह तड़ागी, डॉ नवीन जोशी, नवीन ओली सहित डीएलएड प्रशिक्षु अध्यापकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!