Monday, 09 November 202604:45:18 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

प्रतिबंधित पोलीथिन के खिलाफ एसडीएम की कार्रवाई

January 9, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook
जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में शहर के अंदर सब्जी मंडी में दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पोलीथिन इस्तेमाल किए जाने पर खटीमा उपजिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर बड़ी कारवाई की तथा पोलीथिन को जब्त किया। आपको बता दें कि पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा के सिलसिले में सब्जी मंडी में स्थित डाकघर पहुंचे एसडीएम ने दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे प्रतिबंधित पॉलिथीन का संज्ञान लेते हुए मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पॉलिथीन को जप्त किया तथा भविष्य में इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। वहीं खटीमा एसडीएम रविन्द्र बिष्ट ने बताया कि जिन दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पोलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!