Friday, 27 November 202602:32:51 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा जिला कार्यालय सभागार में की गयी समीक्षा बैठक

February 29, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना, बीस सूत्रीय, तीस सूत्रीय, टास्क फोर्स व मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए सभी विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश दिए कि चालू वित्तीय वर्ष के समापन से पहले विभागों में विभिन्न योजनाओं में जो भी धनराशि प्राप्त हुई है उसे आगामी 10 से 15 मार्च तक अवश्य ही शत प्रतिशत धनराशि व्यय करना सुनिश्चित करें। अगले वित्तीय वर्ष के लिए एक भी अधूरा कार्य शेष न रहे। जिस भी विभाग द्वारा धनराशि समर्पित की जाएगी संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं में जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उनमें पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता रखते हुए प्रत्येक कार्य के फोटोग्राफ अवश्य ही उपलब्ध कराए जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास कार्य का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणा की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मा0 मुख्यमंत्री घोषणा जो शासन स्तर पर लंबित पड़ी हैं संबंधित विभाग शासन से उनमें स्वीकृति हेतु लगातार प्रयास करें, तथा जिला स्तर पर एक भी घोषणा लंबित न रहे इस हेतु तत्काल कार्यवाही करें।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!