Friday, 13 November 202612:29:34 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सीo एकेडमी विद्यालय लोहाघाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी के लिए योगाभ्यास का किया गया पूर्वाभ्यास।

June 17, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। विद्यालय प्रबंधक कविराज मौनी के निर्देशन पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी की गई।योग शिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराते हुए बताया कि योग शरीर और मन को एक साथ लाता है। यह तीन मुख्य तत्वों से बना है गति, श्वास और ध्यान। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है। जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव, और मरोड़ जैसी कई क्रियाएं होती हैं। इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, पवन कुमार, चम्पा गहतोड़ी, राधा साह, कविता बोहरा, रेणुका टम्टा, निकिता बोहरा, अंजू बिष्ट, पुष्पा टम्टा, सीमा माहरा, दीपा, वंदना विश्वकर्मा, सलोनी, बसंती जोशी आदि ने सहयोग किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!