Tuesday, 24 November 202610:33:29 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के तबादला रोकने की उठाई मांग।

July 8, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी ने दूरस्थ क्षेत्र में सेवाएं देने के इच्छुक शिक्षकों के स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है.
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही उत्तराखंड में शिक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई थी जिसमें दूरस्थ क्षेत्र में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को जनपद से बाहर अन्य जगहों पर अथवा जनपद में ही स्थानांतरित किया गया था साथ ही उनके स्थान पर अन्य शिक्षकों की तैनाती भी नहीं हो पाई है, जिसको लेकर शिक्षकों द्वारा मांग की गई है कि उनको दूरस्थ क्षेत्र में ही बने रहने दिया जाए. इन परिस्थितियों में दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय शिक्षक विहीन होने की स्थिति में आ गए है.
गड़कोटी ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे शिक्षकों से समन्वय स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए मांग पत्र दिया है कि जो शिक्षक अपने दूरस्थ तैनाती स्थल पर सेवाएं देने हेतु तैयार हैं उन्हें उनके कार्यस्थल पर ही बने रहने दिया जाए जिससे कि नौनिहालों को शिक्षा से वंचित न होना पड़े.

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!