Tuesday, 24 November 202604:16:29 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पंचम वाहिनी एसएसबी चंपावत कमांडेंट प्रमोद देवरानी का बल मुख्यालय एसएसबी नई दिल्ली में हुआ स्थानांतरण।

May 27, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। पंचम वाहिनी एसएसबी चंपावत के कमांडेंट प्रमोद देवरानी का बल मुख्यालय एसएसबी नई दिल्ली में हुआ स्थानांतरण। दिनांक 26/05/2023 को प्रमोद देवरानी पंचम वाहिनी एसएसबी से कार्यमुक्त होकर नए कमांडेंट हरिश्चंद्र जोशी को कार्यभार सौंपा। इस दौरान कमांडेंट प्रमोद देवरानी द्वारा पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चंपावत में वर्ष नवंबर 2020 से मई 2023 तक के कार्यकाल के दौरान कमांडेंट प्रमोद देवरानी के द्वारा वाहिनी मुख्यालय की सीमा क्षेत्र में विभिन्न परिचालन गतिविधियां, सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए नागरिक कल्याण कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम को संपन्न किया साथ ही कमांडेंट देवरानी द्वारा कार्ययोजना निर्माण, कार्य कुशलता, ईमानदारी, प्रतिबद्धता के साथ साथ सदुपयोग और आत्मविश्वास जैसे कई गुणों की सीख वाहिनी के बल कर्मियों के लिए एक उदाहरण रही है। जिससे जिला प्रशासन और आम जनता के बीच पंचम वाहिनी का नाम रोशन किया है।

साथ ही शनिवार सुबह कमांडेंट प्रमोद देवरानी को सभी अधिकारी व जवानों के द्वारा फूलों की माला पहनाकर एवं फूलों की वर्षा कर विदाई की गई। इस दौरान कमांडेंट देवरानी ने सभी अधिकारियों व जवानों के साथ हाथ मिलाकर सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!