Tuesday, 24 November 202610:07:15 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

वाराही धाम में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया पांच दिनी दीपोत्सव का आगाज।

November 24, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा। वाराही धाम में भव्य व आकर्षक झांकियों तथा मांगलिक कलश यात्रा के साथ तीसरे पांच दिनी दीपोत्सव का क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि आगाज किया। उन्होंने मां वज्र वाराही से सभी के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए आयोजन समिति से जुड़े युवाओं की इस बात के लिए सराहना कि की उनके द्वारा साधनों की कमी के बावजूद भी दीपोत्सव के प्रकाश से आम लोगों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का प्रयास कर इस धाम की ख्याति दूर-दूर तक पहुंचने में लगे हैं। उन्होंने अपनी ओर से 25 हजार रुपए तथा विधायक निधि से दो लाख रुपए आयोजन समिति को देते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब वाराही धाम की ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने से यहां का धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास होगा। विशिष्ट अतिथि एवं पाटी ब्लॉक की प्रमुख सुमन लता ने समूचे क्षेत्र की ओर से मुख्य अतिथि समेत उनके साथ आए हरिश्चंद्र, प्रकाश गहतोड़ी, महेश भट्ट, उमेद सिंह मेहरा के अलावा क्षेत्रीय लोगों व विभिन्न स्थानों से आए सांस्कृतिक दलों का स्वागत किया। दीपोत्सव से वाराही धाम की आन-शान और बढ़ी है तथा लोगों को स्वस्थ मनोरंजन का भी अवसर मिला है। मुख्य अतिथि के सम्मान में हल्द्वानी से आए कलाकारों के अलावा जीआईसी, माध्यमिक विद्यालय, योगेश जोशी मेमोरियल स्कूल, शिशु मंदिर आदि के बच्चों ने शानदार एवं जानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण जोशी ने मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन विक्रम कठायत ने किया। इससे पूर्व वाराही धाम चौक में विधायक श्री अधिकारी का वाराही मंदिर के पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री, चम्याल खाम के प्रमुख गंगा सिंह चम्याल, ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट, चंदन बिष्ट, विनोद जोशी, विपिन बहुगुणा, जगदीश सिंगवाल, बिशन सिंह चम्याल, विनोद चम्याल, तारा चम्याल, विनोद कठायत, ललित बिष्ट, राजू बिष्ट, प्रकाश मेहरा, पुष्कर भट्ट, राकेश बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, रोशन लम्गड़िया, चंदन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि लोगों ने भावपूर्ण स्वागत किया। दीपोत्सव के कारण बाराही धाम में अलग ही चहल-पहल आ गई है तथा यहां चल रही विभिन्न खेल एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं में बच्चे अपनी भागीदारी कर रहे हैं जिनका अपनी उपस्थिति देकर लोग उत्साहवर्धन कर रहे हैं‌।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!