Monday, 16 November 202611:55:27 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

महात्मा ज्योतिबाफुले की हर्षोल्लास के साथ बनाई गई जयंती।

April 12, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट।भाजपा अनुसूचित मोर्चा चम्पावत द्वारा नगर पालिका सभागार में महात्मा ज्योतिबाफुले की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनके चित्र में माल्यार्पण कर उनको महान समाज सेवा के लिए याद किया गया। इस अवसर पर उप जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कि गई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे, गोविंद प्रसाद जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा चम्पावत,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सचिन जोशी मंडल अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद मंडल अध्यक्ष, रोहित कुमार, रघुराज, मनोज कुमार, विनोद बगौली आदि तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!