Tuesday, 24 November 202611:53:50 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जतिन जोशी का इन्सपायर अवार्ड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन।

April 29, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। 10 वीं राज्य स्तरीय अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जनपद चम्पावत के छात्र जतिन जोशी ने परचम लहराकर जनपद का नाम रोशन किया है।राज्य से जतिन जोशी का चयन राष्ट्रीय स्तर हेतु हुआ है। जतिन की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पुरोहित, डीईओ बेसिक डॉ अशोक गुसाई, प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, जिला विज्ञान समन्वयक ललित मोहन बोहरा, नरेश जोशी और नवीन पंत ने जतिन को बधाई दी है।
विदित है कि 27 अप्रैल को देहरादून में हुई राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 110 विद्यार्थियों द्वारा अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया था , इनमें ओकलैंड पब्लिक स्कूल के छात्र जतिन जोशी के योगा एप को राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित किया गया है। योगा एप्प से स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं।जतिन ने शिक्षक गिरीश जोशी के निर्देशन में अपना नवाचार तैयार किया था।और शिक्षक संजय भंडारी और रजनी देव के नेतृत्व में जनपद की टीम के साथ देहरादून में प्रतिभाग किया था।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!