Thursday, 26 November 202601:13:28 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

बाराही धाम में होने वाले विशाल विश्वकल्याण महायज्ञ की व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप।

June 12, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा। प्रसिद्ध मां वाराही धाम देवीधुरा में हिन्दू पुरोहित संघ एवं वाराही मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 20 से 24 जून, 2023 से होने वाले विशाल विश्वकल्याण महायज्ञ की तैरीरियों को लेकर आज एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वाराही मंदिर कमेटी से मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगडिया ने की। पांच दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री लमगड़िया ने कहा यह दैवीय आयोजन किसी व्यक्ति विशेष का न होकर समस्त जनता जनार्दन का है, जिसे सफल बनाने में क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का सहयोग मिल रहा है। इस दौरान स्थानीय युवाओं और चार खाम सात थोक के लोगों को आयोजन में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दायित्व भी सौंपे गए। वाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया सभी वैदिक पूजार्चन एवं अनुष्ठान प्रधान पुरोहित आचार्य प्रकाश पांडेय (भागवताचार्य) और आचार्य विजय पांडेय (भागवताचार्य) सहित 11 विद्वान पुरोहित वैदिक विधि विधान से संपन्न करेंगे।
अनुष्ठान का शुभारंभ ज्योतिर्मठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती करेंगे। इस अवसर पर अमरकंटक व डोल आश्रम के संस्थापक स्वामी कल्याण दास, योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव जी महाराज, महाराष्ट्र के देवनाथ मठ के पूज्य स्वामी जितेन्द्र नाथ जी, स्वामी चिदानन्द स्वामी, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, पूज्य साध्वी विभानंद गिरी जी, पूज्य डंडी स्वामी शंकरानन्द गिरी जी महाराज, प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आयोजन के प्रेरणा स्रोत हीरा बल्लभ, वित्त निदेशक डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर दिल्ली सहित तमाम विद्वान धर्माचार्य व गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।
यज्ञ के उद्घाटन अवसर पर आयोजन के प्रेरणा स्रोत श्री हीरा बल्लभ, आईआरएएस द्वारा विकसित मां वाराही धाम की वेब साइट तथा वाराही मां पर लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। यज्ञ के प्रत्येक दिन विशाल भंडारा होगा। मां के दरबार स्वैच्छिक रूप से भंडारा देने वाले श्रद्धालु बढ़चड़कर भागेदारी कर रहे हैं।
इस बैठक में वाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रमेश राणा, रोशन सिंह लमगड़िया, महामंत्री, नंदू पांडे, अमित लामगरिया, किशन सिंह लमगरिया,जीत सिंह चम्याल,ललित सिंह,दिवान सिंह लामगरिया,गिरीश सिंह,लक्ष्मण सिंह बिष्ट,विक्रम सिंह कठायत, चारों खानों के प्रधान आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!