Monday, 09 November 202608:23:58 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जिले का विकास राज्य के लिए और राज्य का विकास देश के लिए, इस मूल मत्र को लेकर हम सभी को जनहित के कार्यों में स्वयं को अपने-अपने स्तर पर उत्तम कार्य करना होगा जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी।

January 27, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

76वें गणतंत्र दिवस दिवस जनपदभर में धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय कलक्टेट एवं पुलिस लाईन में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारेाहण किया तथा राष्ट्रगान के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित झांकियां को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया पुलिस लाईन में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया उसके उपरांत परेट का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी। जिलाधिकारी ने कहा हम सभी 76 वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर को मनाने हेतु एकत्रित हुए हैं। देश को, अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराने के साथ -साथ,इसे निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर किये जाने हेतु हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों,द्वारा देश को गणतंत्र के रूप में विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया। 26जनवरी, 1950 को प्रभावी संविधान ने देशवासियों को स्वतंत्रता, समानता एवं न्यायका अधिकार दिया। जब हम अपने देश की प्रगति को देखते हैं तो हमें गर्व,होता है। सामाजिक और आर्थिक विकास सहित विज्ञान और तकनीकी और,विकास के सभी क्षेत्रों में हमारे देश ने गौरवपूर्ण प्रगति की है। गणतंत्र दिवस का यह महत्वपूर्ण अवसर हमें विकास के पथ पर आगे बढ़ने के साथ -साथ पीछे मुड़कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की देशभक्ति, दूरदर्शिता को प्रणाम करते हुए,उनसे प्रेरित होकर निरन्तर देश के विकास हेतु निष्ठापूर्वक अग्रसर रहने हेतु प्रेरित करता है। उन्होंने जनपद में विभिन्न स्थानों पर सेवाये देने वाले भारतीय सेना के अधिकारियों व जवानों , भारत तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीरों और अधिकारियों ,सशस्त्र सीमा बल एस०एस०बी0के भी अधिकारियों व जवानों के अलाव उत्तराखण्ड पुलिस को भी बहुत-बहुत शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के यह चारों अंग अपने कार्यों के अतिरिक्त सीमान्त और कठिन पर्वतों और घाटियों से युक्त इस जनपद में होने वाली विभिन्न दैवीय आपदाओं की घटनाओं में आपसी समन्वय के साथ कई मोर्चों पर कार्य करते हैं, जिससे कि जन सामान्य के जीवन की रक्षा की जा सके। आज के इस गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले सभी पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों को विशेष बधाई देता हू, जिनके द्वारा बहुत उत्कृष्ठप्रदर्शन किया गया साथ ही जनपद के विकास को दर्शाने वाली विभिन्न झांकियों के निर्माताओं और विभाग प्रमुखों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होेने नागरिको से उन्नत राष्ट्र के निर्माण हेतु आपसी तालमेल के साथ पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होने कहा प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारो के साथ ही कर्तव्यो के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करना होगा ताकि राष्ट्र उन्नति की ओर तेजी से अग्रसर हो सके। जिलाधिकारी ने कहा हमारे देश के संविधान को बनाते समय हर बात का ध्यान रखा गया है। उन्होने कहा 60 देशों के संविधान का अध्ययन करते हुए भारत का संविधान बनाया गया है। उन्होने कहा हम सब सौभाग्यशाली है हम आजाद देश मे पैदा हुए है। उन्होने कहा हम सभी को केवल आज का न सोचते हुए देश के भविष्य को सोचते हुए कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों ने देश की आजादी के लिये अपनी जान गंवाई तथा देशवासियों के सामने अपने जीवन मूल्य रखे है एवं हमारा गणतंत्र इन्ही मूल्यों पर आधारित है इनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समय,व्यक्ति की गरिमा, विश्व बन्धुत्व, सर्व धर्म समभाव, धर्म निरपेक्षता गणतंत्र का मूलमंत्र है। अपने गणतंत्र को बरकरार रखने के लिये हमें अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन करने के साथ आने वाली पीढी के लिए भी सुनहरे भविष्य का निर्माण करना भी हमारा कर्वव्य है। जिलाधिकारी ने कहा प्रधानमंत्री जी की ही देन है और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री की ही दूरदर्शिता है कि उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में मुक्केबाजी जैसा महत्वपूर्ण खेल की मेजवानी हमारे जनपद को मिली है। उन्होंने जनपद वासियों को लेलू स्पोर्टस कालेज में 31 जनवरी से 07 फरवरी, 2025 तक अधिक से अधिक संख्या में आने हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए घाट पुल से लेकर लेलू स्पोर्टस कालेज तक पिथौरागढ़ को दुल्हन की तरह सजाने का संकल्पलिया है, जिसके लिए हमारे अधिकारी दिन-रात लगे हैं। वही जनपद के सभी संस्थाओं व नागरिकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने पिथौरागढ़ विकास यात्रा को अपनी सेवाकाल के प्रारम्म से ही समय-समय पर विभिन्न अन्तरालों में बहुत नजदीक से देखा है और मैं आश्वस्त हू कि जिस गति से हमारा जनपद विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है, वह पूरे राज्य के विकास में अपना विशेष योगदान दे रहा है। जिले का विकास राज्य के लिए और राज्य का विकास देश के लिए, इस मूल मत्र को लेकर हम सभी को जनहित के कार्यों में स्वयं को अपने-अपने स्तर पर उत्तम कार्य करना है। यह हमारा संकल्प है और यही हमारी प्रतिबद्धता है। जिलाधिकारी ने जनपद में नागर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने पर सभी राजनैतिक दलों, कर्मचारी एवं अधिकारियों को गणतंत्र के चुनावरूपी महायज्ञ में अपनी कर्मठता और कर्तव्य भावना से कार्य करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षावलों को भी साधुवाद दिया। इस अवसर पर परेड के साथ-साथ विभिन्न विकास विभागो द्वारा झांकियो का प्रर्दशन किया गया,सूचना विभाग में पंजिकृत सांस्कृतिक दलों, एशियन एकेडमी स्कूल, वीर शिवा,मानसखंड एकेडमी द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमो व देशभक्ति के अलावा जूडो कराटे के कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई,उत्कृश्ट कार्य करने वाले नागरिक सेवा पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारी, पूर्व सैनिक संगठनों को को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को चल वैजयंती ट्रॉफी से सम्मानित किया गया प्रथम पुरस्कार पुलिस विभाग को नशा मुक्ति, द्वितीय पुरस्कार पर्यटन क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने एवं तृतीय पुरस्कार सैनिक कल्याण दिया गया। इसके अलावा झांकी में प्रथम वन विभाग, द्वितीय समाज कल्याण विभाग एवं तृतीय आपदा विभाग को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। परेड में प्रतिभाग करने पर प्रथम पुरस्कार एस एस बी, द्वितीय पुरस्कार सशस्त्र पुलिस बल एवं तृतीय महिला होमगार्ड को दिया गया। इस दौरान ललित मोहन जोशी, संजय पांडे एवं दीपक सिंह को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पहली बार बीस वनराजि समुदाय के लोगों को गणतंत्र दिवस समारोह में जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में समाज कल्याण विभाग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आमंत्रण दिया गया इसके साथ ही राजकीय आश्रम पद्धति के दस छात्रों को एवं जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जनपदवासिंयो को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा हमे जो दायित्व सौंपे गये है उनका निर्वहन ईमानदारी से करते हुए प्रदेश व जनपद को हर क्षेत्र मे आगे ले जाए। उन्होने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, डीएफओ आशुतोष सिंह, जिला विकास अधिकारी राम गोस्वामी. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल करम सिंह, उप जिलाधिकारी यसवीर सिंह, खुशबू पांडे सहित अनेक अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!