Sunday, 08 November 202611:20:42 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मदद के लिए दर-दर भटक रहे हैं बेसहारा बुजुर्ग पहुंचे एसडीएम के दरबार में।

December 3, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के तल्ला छन्दा( रेगरु) के छीड़ा बास के रहने वाले बेसहारा बुजुर्ग दंपति 70 वर्षीय दर्शन राम तथा उनकी 65 वर्षीय दिव्यांग पत्नी कौशल्या देवी मदद के लिए दर-दर भटक रहे हैं 12 जुलाई 2024 को बुजुर्ग दंपति के बेटे की बकरी चुगाने जंगल जाने के दौरान पहाड़ी से फिसलने से मौत हो गई थी जो कि उनका एकमात्र सहारा था तथा एक बेटा पिछले कई वर्षों से लापता है बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग दंपत्ति बेसहारा हो गए जिनके पास सर ढकने के लिए एक टपकता हुआ टूटा फूटा घर है तथा खाने पीने के लाले पड़े हुए हैं बुजुर्ग दर्शन राम ने बताया उन्होंने मुख्यमंत्री धामी जी को चंपावत दौरे के दौरान लगे जनता दरबार में बंतोली ग्राम प्रधान नारायण फर्त्याल की मदद से मुख्यमंत्री को गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था दर्शन राम ने बताया बुजुर्ग व दिव्यांग पेंशन समय पर ना आने के कारण भरण पोषण में उन लोगों को काफी दिक्कतें होती है उम्र होने की वजह से वह मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं पत्नी उनकी दिव्यांग है वही सोमवार को बुजुर्ग दंपति मदद की आस लेकर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के दरबार में पहुंचे तथा मदद की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया एसडीएम रिंकु बिष्ट ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए वीडिओ बाराकोट को बुजुर्ग दंपत्ति को पारिवारिक लाभ योजना , अटल आवास तथा अन्य योजनाओं के लाभ देने के निर्देश दिए वही रेगरु के सामाजिक कार्यकर्ता महेश मेहता व मदन खोलिया ने बताया बुजुर्ग दंपति की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है बेटे की मौत हो चुकी है एक बेटा लापता है उन्होंने बताया बुजुर्ग दंपत्ति को आर्थिक मदद की इस समय सख्त जरूरत है हालांकि ग्रामीण बुजुर्ग दंपति की मदद करते रहते हैं उन्होंने मुख्यमंत्री से बुजुर्ग दंपति की आर्थिक मदद करने की अपील की है ताकि बुजुर्ग दंपति का भरण पोषण आसानी से हो सके उन्होंने कहा हालांकि मुख्यमंत्री धामी के द्वारा चंपावत में अपना कैंप कार्यालय खोला है ताकि इस प्रकार के बेसहारा गरीब लोगों की मदद हो सके।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!