Friday, 20 November 202612:13:18 PM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

February 24, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। चंपावत भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मॉर्निंग वॉक पर निकले इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर न केवल विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया बल्कि आमजन की समस्याओं को भी जाना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी चंपावत भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में रुके।


इसी दौरान उन्होंने द पब्लिक मैटर से खास बातचीत करते हुए बताया कि जो हमारे सभी देवस्थान है उन सड़कों का चौड़ीकरण करने का कार्य किया जारा है साथ ही यहां की सड़कों, पुराने मार्गो को दुरुस्त किया जायेगा,साथ ही एआरटीओ का कार्यालय का किया उद्घाटन और जिला कार्यालय सभागार चंपावत में बैठक करते हुए कहा कि चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने की रणनीति तैयार की जा रही है साथ ही उन्होंने कहा कि टनकपुर में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस अड्डे की स्वीकृति हो गई है जिसका पैसा भी आ गया है। जल्दी इन सब पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान के क्षेत्र में कार्य करने व संपूर्ण उत्तराखंड की तर्ज पर संपूर्ण विकास आदर्श उत्तराखंड आदर्श चंपावत को लेकर आगे बढ़ाने की करी बात।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!